Sunday, 31 January 2021

चिलम और सुराही

लघु काल-चिन्तन १०
चिलम और सुराही

कबीरा लोहा एक है, गढ़ने में है फेर।
ताहि का बखतर बने, ताहि की शमशेर॥
एक दिन मटकी सोचने लगी, कुछ सोच कर कुम्हार  को  धन्यवाद  कहने  लगी।  बोली, मैं तब मिट्टी ही थी। कुम्हार ने चाक पर  चढ़ाई और  कुछ   चिलमें  बना दी।
अचानक उसे  जाने क्या सूझा  उसने वे चिलमें तोड़ दी और फिर चाक पर चढ़ा कर उसी मिट्टी से मटकी बना दी। मटकी कहने लगी कि मैं अगर चिलमें बनतीं तो जाने  कितने  कलेजे  जलाती   पर  अब मटकी हो कर  लोगों  की  प्यास शीतल जल से बुझाती हूँ। मेरे सृजन करने वाले ने कितनी कृपा की है मुझ पर। 
    इसी  तरह  मैं भी तो कृतज्ञ हूँ उस पावन
 परमेश्वर का जिसने मुझे सँवारने में कसर नहीं छोड़ी। आदमी उसने बना दिया, इन्सान मुझे बनना है। महसूस करो इसे और मेरे संग आओ न तुम भी! 

        रामनारायण सोनी

No comments:

Post a Comment

श्री

अनुक्रम    1 अयं आत्मा ब्रह्म  2 विक्षिप्त अथवा मुक्त  3 अद्वैताभास 4 शब्द ब्रह्म 5 जड़ में चेतन और चेतना का दर्शन 6 "समस्त ...